फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bullet passed through head murder suicide Chakbandi Babu mystery deepens

चकबंदी बाबू की मौत का मामला: सिर में लगी गोली हुई आर-पार... मौके से खोखा गायब, गहराता जा रहा रहस्य

Sat, 02 Aug 2025 05:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 05:38 PM IST
सार

लखनऊ में चकबंदी विभाग के बाबू की मौत रहस्यमय बनती जा रही है। उनके सिर में लगी गोली आर-पार हो गई, लेकिन घटनास्थल से खोखा नहीं मिला। पुलिस आत्महत्या का दावा कर रही है। जबकि, घरवाले हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
Bullet passed through head murder suicide Chakbandi Babu mystery deepens
राजकुमार सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में चकबंदी विभाग के बाबू राजकुमार सिंह की मौत का मामला रहस्यमय मोड़ लेता जा रहा है। उनके सिर में लगी गोली आर-पार हो गई थी, लेकिन मौके से खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के सामने सवाल है कि गोली का खोखा कहां गायब हो गया? 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि गोली दाहिनी कनपटी से लगी और बाईं ओर से निकली है। मामले में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्य, सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, परिजन हत्या का शक जता रहे हैं। शनिवार को हत्या की तहरीर देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी सचिव निलंबित, मंत्री ने खुद पुलिस को बुलाकर करवाया था गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से बरामद रिवॉल्वर की जांच जारी

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि राजकुमार के पास से बरामद रिवॉल्वर का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए डीएम दफ्तर के असलहा बाबू से जानकारी मांगी गई है। यदि असलहा किसी दूसरे जनपद का है तो रिपोर्ट आने में समय लग सकता है। मालिक की पहचान के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, राजकुमार सिंह के मौसेरे भाई पंकज सिंह का कहना है कि शुक्रवार को वो लोग अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गए थे। शनिवार को हत्या की तहरीर दी जाएगी।


ये भी पढ़े- Love Jihad: समीर ने झांसे में लेकर सहपाठी को प्रेमजाल में फंसाया, अब धर्म-परिवर्तन कर निकाह का बना रहा दबाव

घटना एक नजर में...

तीन दिन पहले बुधवार की शाम शहीद पथ स्थित प्लॉट के कमरे में राजकुमार का शव मिला था। उनके दाहिने हाथ में रिवॉल्वर थी। पास ही सुसाइड नोट पड़ा था। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। बावजूद इसके, गोली का खोखा न मिलना मामले को और रहस्यमय बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed