{"_id":"5a1721244f1c1b72548bf034","slug":"bulbul-godiyal-to-challenge-evm-voting-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"EVM से चुनाव को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती देंगी बसपा प्रत्याशी बुलबुल गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EVM से चुनाव को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती देंगी बसपा प्रत्याशी बुलबुल गोदियाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
बसपा की लखनऊ से महापौर प्रत्याशी बुलबुल गोदियाल निकाय चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल रोकने की मांग को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में शुक्रवार को याचिका दाखिल करेंगी।
विज्ञापन
बसपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस याचिका में निकाय के पहले चरण के चुनाव में विभिन्न मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब होने और सोशल मीडिया में प्रचारित इस खबर को आधार बनाया जाएगा कि किसी भी प्रत्याशी को वोट करने पर एक खास प्रत्याशी के पक्ष में वोट जा रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, कानपुर जिला प्रशासन ऐसे मामले को पूरी तरह से अफवाह बताते हुए एफआईआर दर्ज करा चुका है। इसके अलावा ईवीएम से चुनाव के समय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों पर अमल की मांग दोहराई जाएगी।
विज्ञापन
गोदियाल ने बताया कि याचिका शुक्रवार को ही दाखिल होगी और तात्कालिक महत्व का विषय होने के नाते इस पर सुनवाई के तत्काल बाद आदेश भी पारित हो सकता है।