फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bulandshahar violence is a big conspiracy says uttar pradesh dgp.

यूपी डीजीपी ने कहा, बुलंदशहर हिंसा एक बड़ी साजिश, सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं

Wed, 05 Dec 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Dec 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar violence is a big conspiracy says uttar pradesh dgp.
डीजीपी ओमप्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि बुलंदशहर हिंसा एक बड़ी साजिश है। ये सिर्फ एक कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। जांच रिपोर्ट आने पर सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।

विज्ञापन


मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज फरार है। यूपी डीजीपी ने कहा कि पूरा मामला एक साजिश नजर आ रही है। आखिर क्यों और कैसे गोवंश के अवशेष वहां लाए गए थे। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हिंसा में मृतक सुमित कुमार सहित 28 को नामजद और 60 पर केस दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भेजकर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात आला अफसरों के साथ बुलंदशहर की घटना की समीक्षा करते हुए इसकी गंभीरता से जांच कर गोहत्या में लिप्त सभी व्यक्तियों के खिलाफ गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा, यह घटना बड़ी साजिश का हिस्सा है। जो तत्व माहौल खराब कर रहे हैं, उन्हें बेनकाब किया जाए। उन्होंने मृतक सुमित के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की मदद भी दी। इससे पहले डीएम भी पांच लाख रुपये की मदद दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed