{"_id":"5c0cd39abdec224173176b28","slug":"bulandshahar-asp-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बाद अपर पुलिस अधीक्षक भी हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बाद अपर पुलिस अधीक्षक भी हटाए गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर हिंसा मामले में एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) कृष्ण बहादुर सिंह को हटाए जाने के बाद रविवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रईस अख्तर का भी तबादला कर दिया गया। उनकी जगह मनीष मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बुलन्दशहर बनाया गया है। मनीष मिश्र अभी तक एएसपी मॉडर्न कंट्रोल रूम, गाजियाबाद में तैनात थे।
विज्ञापन
रईस अख्तर को अपर पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय के पद पर भेजा गया है। आपको बता दें कि बुलन्दशहर हिंसा पर एडीजी इंटेजीलेंस की रिपोर्ट के बाद एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह को हटाया गया था। उनके स्थान पर सीतापुर के एसपी प्रभाकर चौधरी को बुलंदशहर का नया एसपी बनाया गया था।
विज्ञापन
इसके पहले शुक्रवार देर रात स्याना पुलिस उपाधीक्षक सत्य प्रकाश शर्मा व चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार को भी हटा दिया गया था। शर्मा को पीटीसी मुरादाबाद, सुरेश को ललितपुर भेजा गया है।
विज्ञापन