फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bukkal nawab son's apartment sealed in Lucknow.

सत्ता बदलने के बाद एक और सपा नेता निशाने पर, अपार्टमेंट सील

Sun, 30 Apr 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Apr 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
 bukkal nawab son's apartment sealed in Lucknow.

सत्ता बदलते ही पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला और गायत्री प्रजापति के बाद अब समाजवादी पार्टी के एमएलसी बुक्कल नवाब एलडीए के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन


अवैध निर्माण के मामले में एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को बुक्कल नवाब के बेटे फैसल नवाब का अपार्टमेंट सील कर दिया। 16 फ्लैट वाले इस अपार्टमेंट की कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीलिंग की कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने थोड़ा विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल होने के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा।

सत्ता के करीबी होने के कारण अब तक इनका अवैध निर्माण एलडीए के अफसर ही बचाते आ रहे थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक साल तक तक अपार्टमेंट का निर्माण होता रहा और एलडीए ने सीलिंग की कार्रवाई नहीं की। चार मंजिल तक अपार्टमेंट बनकर तैयार हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैप के विपरीत निर्माण पर की गई कार्रवाई

 bukkal nawab son's apartment sealed in Lucknow.
बुक्कल नवाब उर्फ एमए खान - फोटो : amar ujala

सीलिंग की कार्रवाई करने वाले एलडीए के इंजीनियर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्रवाई मानचित्र के विपरीत निर्माण पर की गई है। यह नक्शा फैसल नवाब ने एकल आवासीय में पास कराया जबकि उन्होंने मौके पर चार मंजिल अपार्टमेंट का निर्माण कर लिया।

करीब चार हजार वर्ग फीट जमीन पर अपार्टमेंट बनाया गया है, इसमें 16 फ्लैट हैं। पुलिस की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की गई है और अब वह पुलिस की ही सुपुर्दगी में रहेगा। वहां पर अब कोई निर्माण नहीं किया जा सकेगा।

खरीद ब्रिकी भी नहीं की जा सकेगी। सीलिंग के बाद अब ध्वस्तीकरण आदेश जारी करने के लिए कार्यवाही शुरू होगी।

जल्द ही दो और बिल्डिंग होंगी सील
एलडीए इंजीनियर ने बताया कि हुसैनाबाद में फैसल नवाब का जो अपार्टमेंट सील किया गया है, उसी के पास दो और बिल्डिंग बनी रही हैं। ये दोनों बिल्डिंग भी उन्हीं हैं। इनका भी निर्माण मानचित्र के विपरीत किया जा रहा है, इन्हें भी सील किया जाएगा।

अभी उनकी फाइलें तैयार नहीं हो पाईं थीं, इसलिए अभी एक साथ सील नहीं किया गया। जो फाइल तैयार हो गई थी, उसका निर्माण सील कर दिया गया।

...इधर ढहाए जाएंगे 20 और अवैध निर्माण, आदेश जारी

 bukkal nawab son's apartment sealed in Lucknow.
demo pic

एलडीए ने 20 और अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश जारी किए हैं। इन पर अब अगले महीने से अमल शुरू किया जाएगा। जिन निर्माणों को ध्वस्त किया जाना है, उनकी सूची भी जारी कर दी गई है।

इन पर कार्रवाई
- सुरेंद्र तिवारी, सीपी 52 व 45 सेक्टर ई सीतापुर रोड

- शिवर कुमार गुप्ता, बी1/56 सेक्टर पी अलीगंज

- श्रीमती शशी सिंह, त्रिवेणी नगर थर्ड साठफिटा सीतापुर रोड

- दुर्गा प्रसाद पांडेय, रायपुर आईआईएस रोड

- मुल्हे, खसरा नम्बर 22 शिव नगर खदरा सीतापुर रोड
वर्धमान, जुड़वा मंदिर, फैजुल्लागंज

- वसीम अहमद, कमलाबाद, बडौली, सीतापुर रोड
मुस्तफा हुसैन, केशव नगर-2 निकट अन्ना मार्केट, सीतापुर रोड

ये निर्माण भी ढहाए जाएंगे

 bukkal nawab son's apartment sealed in Lucknow.
demo pic

- आराध्या सिटी, नफीस बेग खसरा नम्बर 277 व 278 ग्राम सैदा, बीकेटी

- आशीष गुप्ता एवं निशा गुप्ता, प्लॉट नम्बर 100 मारुती पुरम, फैजाबाद रोड

- पम्पू रहमान, करामत मार्केट, निशातगंज

- महेंद्र पटेल, पटेलपुरम गोमती नगर, विस्तार सेक्टर वन

- सुधांशु सिंह व इरफान, भुजंगी पुरवा, लौलाई चिनहट
मनोज कुमार गुप्ता, 1/807 सेक्टर एक गोमती नगर विस्तार

- अतुल द्विवेदी,  6/973 सेक्टर छह, गोमती नगर विस्तार

- संजय सिंह, 3/144 विकल्प खंड गोमती नगर

- उदय अग्रवाल, मिथलानगर भवन संख्या 13 व 14 केसामने चकमल्हौरी चिनहट

- एसके साहू, 5/762 गोमती नगर विस्तार

- नरेश गोयल, अनौरा फैजाबाद रोड

- गणपत प्रसाद, मटियारी चौराहा फैजाबाद रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed