फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   builders get chance to build small township in city.

अखिलेश की नजर अब छोटी टाउनशिप पर

Thu, 30 Oct 2014 11:57 AM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
builders get chance to build small township in city.

सरकार शहरों में छोटे टाउनशिप बसाने को बढ़ावा दे रही है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप के तहत और बिल्डरों को मौका देने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


विकास प्राधिकरण निजी बिल्डरों को लाइसेंस देने के लिए उनसे आवेदन मांगेंगे। प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने बुधवार को शासनादेश जारी करते हुए विकास प्राधिकरण उपाध्यक्षों को निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना के तहत निजी बिल्डरों को लाइसेंस देने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन लिए जाएंगे। पात्रता की श्रेणी में आने वालों को लाइसेंस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र निरस्त करने पर उसे इसकी सूचना तय अवधि में दी जाएगी। बिल्डरों को वर्ष 2014 में जारी नीति के आधार पर लाइसेंस दिया जाएगा ताकि टाउनशिप विकसित होने के बाद जरूरतमंदों को मकान मिल सके।

25 एकड़ जमीन पर भी बनेगी टाउनशिप

builders get chance to build small township in city.

गौरतलब है, राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में आवासीय कालोनियां बनाने के लिए इसी साल संशोधित इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति बनाई है।

इसके तहत 25 एकड़ जमीन पर भी टाउनशिप विकसित करने का लाइसेंस दिया जाएगा। पहले इसके लिए न्यूनतम 100 एकड़ जमीन की अनिवार्यता थी।

इसी तरह लाइसेंस लेने के लिए सालाना कारोबार की अनिवार्यता भी कम कर दी गई है। इसके आधार पर विकास प्राधिकरण अब लाइसेंस देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed