Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   builder was fired upon following dispute at tea stall in Lucknow one accused arrested

लखनऊ: चाय की दुकान पर हुए विवाद के बाद बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2026 09:07 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 09:07 PM IST
सार

लखनऊ में चाय की दुकान पर हुए विवाद के बाद बिल्डर उपेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने महोबा से गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए आरोपी ठेकेदार कुंवर सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली है और पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
builder was fired upon following dispute at tea stall in Lucknow one accused arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में बीते सोमवार को बलिया निवासी बिल्डर उपेंद्र सिंह पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को महोबा से गिरफ्तार किया है। चाय की दुकान पर हुए विवाद में आरोपियों ने उपेंद्र सिंह पर फायरिंग की थी। हालांकि, इस घटना में वह बाल-बाल बच गए थे।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि उपेंद्र सिंह बीते सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने दोस्त अमित सिंह के साथ सेक्टर-1 स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट के पास मान सिंह यादव की दुकान पर चाय पी रहे थे। आरोप है कि चाय पीने के बाद वह भुगतान कर रहे थे। इसी बीच एसयूवी से चार लोग वहां पहुंच गए। चाय के भुगतान को लेकर उपेंद्र सिंह का दुकानदार से विवाद हो गया। 
विज्ञापन


इस पर एसयूवी सवार लोग दुकानदार का पक्ष लेते हुए उपेंद्र सिंह से उलझ गए। विरोध करने पर आरोपियों ने एसयूवी से पिस्टल निकालकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। उपेंद्र सिंह किसी तरह जान बचाकर छिप गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एसयूवी सवार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने एसयूवी सवार आरोपियों में शामिल महोबा के खरेला निवासी कुंवर सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम महोबा भेजी गई। 


बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपी सूर्यदेव को हिरासत में लेकर लखनऊ पहुंची। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी सूर्यदेव पेशे से ठेकेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed