फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   builder beaten lady and her husband in the matter of plot in lucknow

बिल्डर ने महिला को बंधक बना पीटा, कपड़े फाड़ की अश्लील हरकतें, कार से कुचलने की भी कोशिश

Mon, 17 Sep 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Sep 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
builder beaten lady and her husband in the matter of plot in lucknow
- फोटो : डेमो
लखनऊ में एसजीपीजीआई थाना क्षेत्र के सैनिक नगर में रविवार को बिल्डर से प्लॉट के संबंध में बात करने पहुंची महिला व उसके दो रिश्तेदारों को बंधक बनाकर पीटा गया। आरोप है कि बिल्डर ने उसके कपड़े फाडे़ और भागते वक्त कार से उसे कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन


दहशत फैलाने के लिए उसकेसाथियों ने हवाई फायरिंग की। पीड़िता की तहरीर पर पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सैनिक नगर में ऐरेंट हॉउस प्रा.लि. नाम से एक प्रॉपर्टी ऑफिस है। इस कंपनी का मालिक एके सिंह है। महिला का आरोप है कि उसने पिछले साल एक प्लॉट खरीदा था। बिल्डर उसी प्लॉट को वापस करने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


इसका विरोध महिला ने किया। इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए बिल्डर ने उसे कार्यालय बुलाया। रविवार दोपहर को वह अपने पति व बहनोई के साथ सैनिक नगर स्थित कार्यालय पहुंची। कार्यालय में एके सिंह के साथ साझीदार अभिषेक द्विवेदी, मनोज यादव, अभिषेक शर्मा और उनके सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

builder beaten lady and her husband in the matter of plot in lucknow
डेमेो
महिला का आरोप है कि बिल्डर के इशारे पर सुरक्षाकर्मियों ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसकी और पति सहित बहनोई की पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह वह कमरे से बाहर निकले। गैलरी में भी लोगों ने उन्हें घेर लिया।

इस दौरान बिल्डर और उसके कर्मचारियों ने महिला के कपडे़ फाड़ दिए। उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। बाल पकड़कर फर्श पर गिरा दिया। महिला का आरोप है कि जब तीनों कार्यालय के बाहर सड़क पर आ गए और पुलिस में शिकायत की बात कही तो बिल्डर ने कार से उन्हें कुचलने का प्रयास किया।

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय ने बताया कि महिला ने बिल्डर, उसके साझीदार और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग, छेड़खानी और बंधक बनाने की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed