फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Budget of nagar nigam still not pass

नया वित्तीय वर्ष शुरू, पास नहीं हुआ नगर निगम का बजट

Sat, 03 Apr 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Budget of nagar nigam still not pass
नए वित्तीय वर्ष में नगर निगम बजट नही हुआ पास। - फोटो : ??? ?????
सिर्फ डीजल-पेट्रोल और कार्यदायी एजेंसी से तैनात सफाईकर्मियों पर ही नगर निगम का एक दिन का खर्च करीब 50 लाख रुपये है, लेकिन नया बजट अभी सदन से पास नहीं है।
विज्ञापन

सप्ताहभर पहले कार्यकारिणी से जो करीब 19 अरब का बजट पास हुुआ था उसकी कार्यवाही अभी जारी नहीं हुई है जबकि नए वित्तीय वर्ष के दो दिन बीत भी गए।
बजट को लेकर कोई समस्या न आए, इसे लेकर नगर निगम अधिनियम में यह प्रावधान हे कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष का बजट कार्यकारिणी और सदन दोनों से 31 मार्च को पास कर लिया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद भी बजट को पास करने में लापरवाही की गई। बीते वित्तीय वर्ष में भी बजट को पास करने को लेकर पहले ढिलाई हुई और फिर लॉकडाउन हो गया। इससे वित्तीय समस्या पैदा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में भी यह मामला उठा था कि बिना स्वीकृति के ही बजट को खर्च किया गया। फिर भी इस बार समय से बजट को पास नहीं किया गया।
कार्यकारिणी की मंजूरी के बाद भी अटका
शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कार्यदायी संस्था से लगाए गए सफाईकर्मियों पर करीब 140 करोड़ रुपये खर्च का प्राविधन नए बजट में है। इसी तरह कचरा प्रबंधन सहित अन्य गाड़ियों के लिए डीजल-पेट्रोल खर्च के लिए करीब 45 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में है। जिसे कार्यकारिणी पास कर चुकी है। अब मंजूरी के लिए बजट को सदन में पेश किया जाना है।
बकाया भुगतान भी अटकेंगे
सदन से बजट पास न हो पाने के कारण देनदारी की सूची पर भी मोहर नहीं लग पाएगी। ऐसे में जो ठेकेदार नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद बकाया भुगतान जल्द मिलने की उम्मीद लगाए हैं, उन्हें भी इंतजार करना पड़ेगा। नए बजट की मंजूरी के बाद ही बकायेदारों को भुगतान निगम कर पाएगा।

जरूरी कामों को नहीं रोका जा सकता
मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिंद लाल ने बताया कि जब तक बजट पास नहीं होता तब तक सदन की स्वीकृत प्रत्याशा में ही जरूरी कामों के लिए बजट खर्च किया जाएगा। सदन की बैठक में उस खर्च का ब्यौरा पटल पर रख दिया जाएगा। डीजल-पेट्रोल व वेतन आदि जरूरी खर्च है। जिसे रोका नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed