{"_id":"7e79af58af42830694a80adda7f04c25","slug":"budget-formalities-completed-in-just-15-min","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 15 मिनट में पूरी हुई औपचारिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 15 मिनट में पूरी हुई औपचारिकता
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Feb 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा में 2014-15 का अंतरिम बजट व पहले चार महीने का लेखानुदान पेश करके उसे पास कराने की सारी औपचारिकताएं महज 15 मिनट में निपटा दी गईं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ठीक 12.20 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। सात मिनट में उन्होंने अंतरिम बजट और लेखानुदान मांगों का ब्यौरा सदन के पटल पर रखा।
इसके बाद अध्यक्ष ने उ.प्र. विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2014 को सदन के पटल पर रखने के लिए मुख्यमंत्री का नाम पुकारा।
मुख्यमंत्री ने विधेयक पेश किया और फिर इसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया।