{"_id":"d5448719d6b2f83b826389b039072fdd","slug":"budget-for-sanskrit-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"246 संस्कृत विद्यालयों को एक सप्ताह में बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
246 संस्कृत विद्यालयों को एक सप्ताह में बजट
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Nov 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
विधान परिषद में बृहस्पतिवार को शून्यप्रहर में माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने घोषणा की कि अनुदान सूची पर लिए 246 संस्कृत विद्यालयों को एक सप्ताह में बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वह निर्दल समूह के चेतनारायण सिंह, राजबहादुर सिंह चंदेल की तरफ से लाई गई कार्यस्थगन सूचना का जवाब दे रहे थे।
भाजपा के हृदयनारायण दीक्षित, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ. यज्ञदत्त शर्मा की कार्यस्थगन सूचना पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि कक्षा 9 व कक्षा 11 के छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने का एक मौका और देने पर विचार कर लिया जाएगा। बशर्ते न्यायालय का निर्देश आड़े न आए।
विज्ञापन
इसके अलावा बसपा की एक अन्य कार्यस्थगन सूचना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने आश्वस्त किया कि किसी भी परिस्थिति में कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति बंद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन