फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Budding actors learning the ropes of theatre

Lucknow News: रंगमंच के गुर सीख रहे नवोदित कलाकार

Fri, 22 May 2026 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Budding actors learning the ropes of theatre
लखनऊ। राजधानी में बच्चों और युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और मदर सेवा संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार से 15 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला की शुरुआत हुई। कला संवर्धन योजना के तहत आयोजित यह कार्यशाला बख्शी का तालाब क्षेत्र के कोटवा स्थित चबूतरा थियेटर पाठशाला में 3 जून तक चलेगी।
विज्ञापन


कार्यशाला में अभिनेता और युवा रंगकर्मी महेश चंद्र देवा बच्चों को अभिनय और रंगमंच की बारीकियां सिखा रहे हैं। पहले दिन बच्चों को फेस एक्सप्रेशन, संवाद अदायगी और सरगम का अभ्यास कराया गया। साथ ही गीतों और संगीतमय गतिविधियों के जरिये बच्चों का संकोच दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलने वाली इस कार्यशाला में क्षेत्र के करीब 20 नवोदित कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इनमें कृष्णा, अनुज, सुमित, अंजली, राजवीर, सुधीर, विशाल, लवकुश, अनुराग, सोनाली और सानिया आदि कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed