फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Buddhist circuit being used as parking, possibility of accident increased

Lucknow News: पार्किंग के रूप में प्रयोग हो रहा बौद्ध परिपथ, दुर्घटना की आशंका बढ़ी

Sat, 30 Nov 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 30 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Buddhist circuit being used as parking, possibility of accident increased
श्रावस्ती। बौद्ध परिपथ सहित जिले के ज्यादातर मार्ग पार्किंग के रूप में प्रयोग किए जा रहे हैं। जहां पटरी ही नहीं मुख्य मार्ग पर भी न सिर्फ वाहन खड़े हो रहे हैं बल्कि तौल कराने आने वाली गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खड़ी की जा रही है। इससे कोहरे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


तराई में कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे के कारण प्रदेश के कई जिलों में मार्ग पर खड़े वाहनों के कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। यह स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों की ही नहीं बल्कि नेशनल हाइवे की भी है। जहां बौद्ध परिपथ किनारे स्थित गन्ना तौल केंद्रों पर गन्ना लेकर आने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी की जा रही है बल्कि मार्ग किनारे स्थित ढाबे पर रुकने वाले ट्रक चालक भी अपने वाहन मुख्य मार्ग पर ही खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे फोरलेन व डबल लेन मार्ग भी अछूते नहीं हैं। यह स्थिति सिर्फ दिन ही नहीं रात की भी रहती है। इससे घने कोहरे के कारण बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को गिलौला क्षेत्र में भी देखने को मिला। जहां गन्ना तौल कराने आई ट्रैक्टर-ट्राॅली मुख्य मार्ग पर खड़ी थी। वहीं कटरा में बौद्ध परिपथ पर कई ट्रक मार्ग पर ही खड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed