फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btech student sends vulgar post on teachers fb wall

हाईस्कूल में था टीचर से एकतरफा प्यार, बीटेक करके किया ये अपराध

Fri, 29 Jul 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Jul 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
btech student sends vulgar post on teachers fb wall
श्रेयांश को क‌िया पुल‌िस ने ग‌िरफ्तार - फोटो : amar ujala
टीचर की फेसबुक आईडी पर अश्लील पोस्ट भेजकर परेशान करने वाले बीटेक छात्र हसनगंज के रूपपुर खदरा निवासी श्रेयांश सिंह बिसेन को वीमेन पॉवर लाइन 1090 की टीम ने गिरफ्तार करा लिया। 
विज्ञापन


श्रेयांश ने इसी साल गाजियाबाद के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक किया है और एमटेक की तैयारी कर रहा था। वीमेन पॉवर लाइन की टीम ने श्रेयांश को महानगर कोतवाली की पुलिस को सौंपा, जहां एफआईआर दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आईजी वीमेन पॉवर लाइन नवनीत सिकेरा ने बताया कि श्रेयांश 2008 में गोमतीनगर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। उस दौरान उसे अपनी टीचर से एकतरफा प्यार हो गया। स्कूल के बाद वह इंजीनियरिंग करने गाजियाबाद चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट की करतूत जानकर हैरान रह गई टीचर

btech student sends vulgar post on teachers fb wall
फेसबुक - फोटो : getty
कुछ महीने पहले उसने फेसबुक पर टीचर की प्रोफाइल देखी तो उसकी फ्रेंडलिस्ट से एक युवती की फेसबुक आईडी को हैक कर लिया। इससे उसने टीचर को फेसबुक पर अश्लील मैसेज व पोस्ट भेजनी शुरू कर दी। उक्त टीचर अब एक प्रतिष्ठित स्कूल की प्रिंसिपल हैं। 

फेसबुक फ्रेंड की आईडी से अश्लील पोस्ट आते देखकर वह हैरान रह गईं और उससे मिलकर बातचीत की। टीचर की फेसबुक फ्रेंड ने बताया कि उनकी आईडी किसी ने हैक कर ली है। इस बीच टीचर को अश्लील मैसेज मिलते रहे। 

बीते सप्ताह टीचर ने वीमेन पॉवर लाइन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद श्रेयांश को दबोच लिया गया। आईजी ने बताया कि टीचर को जब यह बताया गया कि अश्लील मैसेज उनका स्टूडेंट ही भेज रहा था तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने श्रेयांश के खिलाफ महानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।

फेसबुक हेडक्वार्टर ने दिया छात्र का मोबाइल नंबर

btech student sends vulgar post on teachers fb wall
facebook - फोटो : getty images

वीमेन पॉवर लाइन की टीम ने टीचर की फेसबुक फ्रेंड की आईडी खंगाली लेकिन, हैकर का कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद फेसबुक के हेडक्वार्टर को ईमेल भेजकर संपर्क किया गया। 

श्रेयांश ने आईडी हैक करके अपने मोबाइल नंबर पर नया पासवर्ड मंगाया था। फेसबुक ने उसका मोबाइल नंबर वीमेन पॉवर लाइन को दिया। इस नंबर की डिटेल निकलवाने पर श्रेयांश का नाम सामने आया। 

श्रेयांश को जब पकड़ा गया तो उसके होश उड़ गए। उसे यकीन था कि पुलिस उस तक कभी नहीं पहुंच पाएगी। श्रेयांश ने बताया कि उसने आईटी टेक्नोलॉजी से बीटेक किया था। इसलिए हैकिंग की जानकारी थी। 

श्रेयांश की करतूत सुनकर उसके परिवारीजन शर्मसार हो गए। पुलिस ने बताया कि श्रेयांश के पिता राजकीय निर्माण निगम में अधिकारी हैं। उसे पकड़ने पर परिवारीजनों ने विरोध किया। पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया। लेकिन श्रेयांश ने टीचर को जो अश्लील पोस्ट किए थे, वह दिखाने पर उनके सिर झुक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed