फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Tech student commits suicide after meeting young woman

Lucknow News: युवती से मिलकर घर लौटे बीटेक छात्र ने की खुदकुशी

Fri, 02 Oct 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student commits suicide after meeting young woman
लखनऊ। ठाकुरगंज के बालागंज स्थित सरदार नगर में बुधवार रात छात्र ईशान सिंह (22) ने आत्महत्या कर ली। बहन प्रिया ने एक युवती पर भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बहन ने बताया कि भाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसकी दुबग्गा निवासी युवती से दोस्ती थी। बुधवार रात उसने भाई को कॉल कर 12 बजे बालागंज चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया था। बताया कि युवती ने भाई से मां की दी हुई अंगूठी ले ली और वापस चली गई। रात करीब तीन बजे पिता जब ईशान के कमरे में पहुंचे तो भाई का शव कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने छानबीन की और ईशान का फोन भी कब्जे में ले लिया। बहन प्रिया ने भाई की कॉल डिटेल के साथ मोबाइल में पड़ी वीडियो की जांच की मांग की। एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed