फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BTC trained teachers to get the job

10 हजार बीटीसी प्रशिक्षित भी बनेंगे शिक्षक

Tue, 01 Jul 2014 11:30 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
BTC trained teachers to get the job

प्रदेश में विगत नौ माह से बीटीसी प्रशिक्षण और टीईटी पास करने के बाद भी नौकरी की बाट जोह रहे 10,000 आवेदकों के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन


राज्य सरकार इन्हें शिक्षक बनाने जा रही है। इसके लिए जल्द ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उसका मानना है कि जितनी जल्दी हो सके शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।

इस‌लिए नहीं हो पाई थी भर्ती

BTC trained teachers to get the job

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। प्रदेश में मौजूदा समय दो वर्षीय बीटीसी करने के बाद 30,000 से अधिक प्रशिक्षार्थी घूम रहे हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग ने सितंबर 2013 में 10,000 बीटीसी वालों को शिक्षक बनाने का आदेश जारी किया था, लेकिन कोर्ट में मामला जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

बेसिक शिक्षा विभाग चाहता है कि अब इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए।

इसके लिए टीईटी पास बीटीसी वाले ही पात्र होंगे। शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्‍था पर सरकार का खास फोकस

BTC trained teachers to get the job

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के विधानमंडल सत्र में भी सत्तापक्ष के विधायक प्रदेश में शिक्षा की बदहाली पर निराशा जता चुके हैं।

वहीं सरकार ने इस पर अमल करते हुए 1 लाख सत्तर हजार शिक्षामित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुम‌ति दे दी है।

इसके अलावा सरकार 72,825 शिक्षकों की भर्ती भी 14 अगस्त तक पूरा कर देने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed