फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BTC semester examination to be held in August

यहां पढ़िए, बीटीसी परीक्षा से जुड़ी जरूरी खबर

Sun, 20 Jul 2014 08:56 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Jul 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
BTC semester examination to be held in August

बीटीसी की सेमेस्टर परीक्षाएं अगस्त में आयोजित की जाएंगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इसके लिए जिलेवार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बीटीसी बैच वर्ष 2010, 2011 व 2012 के छूटे हुए व अनुत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय, तृतीय सेमेस्टर के साथ सेवारत मृत आश्रित कोटे के द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


बीटीसी बैच 2010, 2011 व 2012 प्रथम सेमेस्टर में पहले सेमेस्टर की 4 अगस्त को तथा दूसरे व तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 5 अगस्त को पहली और दूसरी पाली में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी टाइमिंग

BTC semester examination to be held in August

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पाली की दोपहर 1 से 3 बजे तक होगी।

मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के बाद बीटीसी करने वाले 2010, 2011 व 2012 बैच के द्वितीय सेमेस्टर के पहले प्रश्नपत्र की 6 तथा दूसरे व तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 7 अगस्त को पहली और दूसरी पाली में होंगी।

तृतीय सेमेस्टर में पहले प्रश्नपत्र की 8 तथा दूसरे व तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 9 अगस्त को पहली और दूसरी पाली में होंगी।

ये है विशिष्ट बीटीसी परीक्षा की तारीख

BTC semester examination to be held in August
विशिष्ट बीटीसी वर्ष 2007 व 2008 के छूटे हुए प्रशिक्षार्थियों की परीक्षाएं 1 अगस्त से होंगी।

इसमें पहले व दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षाएं 1 अगस्त को पहली और दूसरी तथा तीसरे-चौथे प्रश्नपत्र की 2 अगस्त को पहली और दूसरी पाली में  होंगी।


पंचम प्रश्नपत्र (बीपीएड, डीपीएड व सीपीएड के लिए) की परीक्षाएं 2 अगस्त को दोपहर 3 से साढ़े तीन बजे तक  होंगी।

विशिष्ट बीटीसी वर्ष 2004 के पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा 3 अगस्त को पहली पाली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed