फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btc online entrance process begins from today

बीटीसी के लिए ऑनलाइन विकल्प आज से

Tue, 11 Feb 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Feb 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
btc online entrance process begins from today

बीटीसी प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन दस जिलों का विकल्प मंगलवार शाम से

विज्ञापन
किया जा सकेगा।

मेरिट में आने वालों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से विशेष कोड दोपहर के बाद से मिलने लगेंगे।

विभागीय वेबसाइट को सोमवार को ठीक करा दिया गया है और शाम छह बजे के बाद से इससे मेरिट में आने का प्रमाण निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह कहते हैं कि वेबसाइट में थोड़ी दिक्कतें आई थी, लेकिन इसे ठीक करा दिया गया है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 5 फरवरी को बीटीसी प्रवेश प्रक्रिया के लिए मेरिट जारी की थी।

मेरिट विभागीय वेबसाइट www.upbasiceduboard .gov.in पर देखने के साथ पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि डालकर इसका प्रिंट निकाले जाने का दावा किया गया था, लेकिन जब आवेदकों ने दूसरे दिन से देखने की प्रक्रिया शुरू की तो वेबसाइट बंद मिली।

चार दिन की मशक्कत के बाद वेबसाइट को ठीक करा दिया गया है। आवेदक वेबसाइट से मेरिट में नाम आने का प्रमाण निकालते हुए मंगलवार दोपहर बाद से डायटों से विशेष कोड प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद वह ऑनलाइन 10 जिलों का विकल्प भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed