{"_id":"62934749316e2f290b57fbb2","slug":"bsp-will-not-fight-on-rampur-loksabha-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha bypoll: रामपुर सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, आजमगढ़ सीट पर गुड्डू जमाली होंगे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha bypoll: रामपुर सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, आजमगढ़ सीट पर गुड्डू जमाली होंगे उम्मीदवार
Sun, 29 May 2022 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 May 2022 03:43 PM IST
सार
बसपा ने रामपुर लोकसभा सीट पर कोई उम्मीदवार न उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। बसपा रामपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी और न ही किसी उम्मीदवार का समर्थन करेगी। वहीं, आजमगढ़ लोकसभा सीट से गुड्डू जमाली उम्मीदवार होंगे जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
रामपुर सीट आजम खां के लोकसभा सीट छोड़कर विधायक बनने से खाली हुई है। जबकि आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव ने छोड़ी थी। आजमगढ़ की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मायावती ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मायावती ने बसपा मुख्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को यूपी के निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है नए सदस्य बनाना। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75000 नए बसपा कार्यकर्ता एवं सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इससे पहले मायावती ने बूथ वार कमेटियों की भी समीक्षा की।
उन्होंने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता को जी जान से जुट जाना है और पूरी मजबूती के साथ आगे की तैयारी करनी है। बैठक में सभी मंडल कोर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष बुलाये गए थे।