{"_id":"eb03aa9d8733ddd845c3006acf722785","slug":"bsp-will-declare-candidates-after-election-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कार्यक्रम आते ही बसपा प्रत्याशियों का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कार्यक्रम आते ही बसपा प्रत्याशियों का ऐलान
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Feb 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के तत्काल बाद बसपा अपने प्रत्याशियों के नाम का आधिकारिक ऐलान करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
इसके पहले 10 फरवरी को प्रदेश मुख्यालय पर बसपा की होने वाली बैठक बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। संसद सत्र के बाद पार्टी प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी करने की कार्यवाही पूरी करेगी।
विज्ञापन
बसपा लोकसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी पहले ही उतार चुकी है। विभिन्न सीटों पर कई-कई बार प्रत्याशी बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन
मगर पार्टी चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करने के बाद अपने प्रत्याशियों का आधिकारिक रूप से ऐलान करने की तैयारी कर रही है।
पार्टी ने वैसे तो किसी भी सीट पर अब प्रत्याशी न बदलने की बात कही है। मगर मध्य यूपी की दो सीटों पर फेरबदल की अटकलें तेज हैं।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी संसद सत्र खत्म होने के तत्काल बाद इस माह के अंतिम सप्ताह में अपने प्रत्याशियों के तैयारियों की एक बार फिर समीक्षा करेगी।
इसके बाद चुनाव कार्यक्रम आते ही सूची जारी कर दी जाएगी। इस सारी कवायद के बीच 10 फरवरी को प्रदेश पदाधिकारियों व जोनल कोऑर्डिटरों की प्रदेश मुख्यालय पर बैठक हो रही है।
इसमें बसापा सुप्रीमो मायावती द्वारा 15 जनवरी को राजधानी में सावधान महारैली करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों की दिए गए निर्देशों पर अमल की समीक्षा की जाएगी।
यह भी समझा जाएगा कि प्रत्याशियों के साथ वहां के विधानसभा प्रभारी व विधायक कितने सक्रिय हैं?
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व स्वामी प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर उपस्थित रहेंगे।