फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP village to village mission district panchayat elections will field candidates all seats strategy made

UP: पंचायत चुनाव में गांव-गांव गोटे बिछाने में लगी बसपा, लखनऊ की सभी सीटों पर लड़ने की तैयारी

Thu, 03 Jul 2025 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jul 2025 03:15 PM IST
सार

यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बसपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि इन चुनाव में बसपा ताकत के साथ उभरकर सामने आएगी।

विज्ञापन
BSP  village to village mission district panchayat elections will field candidates all seats strategy made
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा राजधानी की सभी जिला पंचायत सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने बीकेटी विधानसभा क्षेत्र से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस काम का जिम्मा बसपा महानगर इकाई को मिला है।

विज्ञापन


महानगर इकाई के सलाहकार सरवर मलिक ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव आ जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में बसपा बढ़े हुए जनाधिकार के साथ उभर कर आएगी और उसका विधानसभा चुनाव पर असर भी पड़ेगा। इसके लिए बीकेटी में बैठक करके पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के संदेश से अवगत करा दिया गया है कि पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इसलिए प्रत्याशी और उनकी जीत सुनिश्चित कराने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: यूपी कैबिनेट का अहम फैसला, जेपीएनआईसी का संचालन करेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्रस्ताव को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

जिताऊ सीटों की चल रही पहचान

सरवर मलिक ने बताया कि लखनऊ जिले में पंचायत चुनाव के दौरान कौन-कौन सी जिताऊ सीटों को जीता जा सकता है, उसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसपा का जनाधार गांवों में अब भी बरकरार है। इसलिए जिला पंचायत के सदस्य से लेकर अध्यक्ष तक की कुर्सी के लिए कार्यकर्ता दमखम से चुनाव लड़ेंगे और लड़ाएंगे।


ये भी पढ़े- UP: जबरन धर्मांतरण करवाए गए 15 लोगों की हुई घर वापसी, शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच हुई हिंदू धर्म में वापसी

ज्यादा सीटें जीत कर लाने का लक्ष्य

मलिक ने बताया कि गांव-गांव चल रही बैठक में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत कर लाने का लक्ष्य बताया जा रहा है। कार्यकर्ता भी संकल्प ले रहे हैं कि पार्टी जिसे भी मैदान में उतारेगी, उसे जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed