फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP to conduct protest every month.

हर महीने सरकार का सुकून छीनेंगी मायावती

Sun, 03 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
BSP to conduct protest every month.

केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों के खिलाफ यूपी में 27 अप्रैल और अन्य राज्यों में शनिवार को आंदोलन करने के बाद बसपा ने हर महीने इसी तरह के आंदोलन की योजना बनाई है।

विज्ञापन


यूपी छोड़कर बाकी राज्यों में अगले महीने से माह की 21 तारीख को धरना-प्रदर्शन का निर्देश दे दिया गया है। यूपी में आंदोलन के अगले चरण का ऐलान बाद में होगा।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव के खिलाफ तथा केंद्र व राज्यों की सरकारों की किसान व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी ने 27 अप्रैल को यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी राज्यों में प्रदेश स्तर पर शनिवार को धरना-प्रदर्शन हुए। बसपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बसपा सुप्रीमो ने दूसरे चरण के आंदोलन की रणनीति बना ली है। उनके निर्देश पर हर महीने की 21 तारीख को इन्हीं बिंदुओं पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक 10 को

BSP to conduct protest every month.

बसपा के प्रदेश पदाधिकारियों व जोनल को-ऑर्डिनेटरों की बैठक 10 मई को होगी। इसमें बीते 27 अप्रैल को संपन्न जिलास्तरीय धरना-प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।

कई जिलों में जहां प्रदर्शन काफी सफल बताया गया, वहीं कई जिलों में गुटबाजी उभर आई।

पार्टी आंदोलन की सफलता का आकलन कर आगे की रणनीति पर विचार करेगी। संसद सत्र की वजह से मायावती के इस बैठक में फिलहाल शामिल होने के संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed