फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP to conduct brahaman sammelan in Ayodhya.

यूपी चुनाव 2022: सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को सबसे पहले ब्राह्मणों पर लागू करने की कोशिश में बसपा, अयोध्या से होगा आगाज

Sun, 18 Jul 2021 11:06 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Jul 2021 11:06 AM IST
सार

साल 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा को मिली सफलता का राज सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला था। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने जहां जिस क्षेत्र में जिसका बाहुल्य था उसी जाति के आधार पर टिकटों का वितरण किया था।

विज्ञापन
BSP to conduct brahaman sammelan in Ayodhya.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी एक बार फिर से सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर विचार कर रही है। इसको परखने के लिए सबसे पहले ब्राह्मणों की नब्ज पर हाथ रखने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए ब्राह्मण सम्मेलनों से आगाज करने की तैयारी की गई है। बसपा फिर उसी नारे को जिंदा करने की कोशिश कर रही है कि 'ब्राह्मण शंख बजाएगा हाथी बढ़ता जाएगा।'

विज्ञापन


साल 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा को मिली सफलता का राज सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला था। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने जहां जिस क्षेत्र में जिसका बाहुल्य था उसी जाति के आधार पर टिकटों का वितरण किया था।
विज्ञापन


ब्राह्मण ठाकुर जाट यादव सभी को इस फार्मूले में फिट किया गया था। उसी का परिणाम रहा कि बसपा को अप्रत्याशित सफलता मिली और सूबे में पूर्ण बहुमत से सरकार बन गई । पिछले दो चुनावों में सत्ता से बहुत दूर हुई बसपा फिर से उसी फार्मूले पर लौटने की कवायद कर रही है। हालांकि पिछले 10 सालों में या दो चुनावों में बसपा ने यह कोशिश की थी पर फेल रही थी। इसलिए इस बार पहले इस पर विस्तृत मंथन करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले ब्राह्मणों की नब्ज टटोलने को कहा गया है । इसके लिए अयोध्या में शुरुआत की जा रही है। सम्मेलन 23 जुलाई से अयोध्या से शुरू होगा।  सतीश चंद्र मिश्रा अयोध्या में मंदिर दर्शन से ब्राह्मणों को जोड़ने की कवायद करेंगे। इसके बाद अन्य जिलों में भी यह मंथन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed