{"_id":"c5de8ae6a7aae6b12fd8df772e29bbbe","slug":"bsp-supremo-order-his-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल सुबह तक सब हाजिर हो जाओ: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल सुबह तक सब हाजिर हो जाओ: मायावती
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 02:25 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती संसद के मानसून सत्र के मद्देनजर नई दिल्ली पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
मायावती ने पार्टी के सभी सांसदों को चार अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंचने को कहा है।
पांच अगस्त से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मायावती जुलाई के पहले सप्ताह लखनऊ आई थीं।
दिल्ली जाने से पहले उन्होंने कई दिनों तक लगातार सूबे की सभी 80 लोकसभा सीटों की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।
बसपा अध्यक्ष अब दिल्ली में संसद के मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति के साथ चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगी।