फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP supremo mayawati welcomes lok sabha elections in seven phases

चुनाव बाद बनेगी लोकतंत्र की प्रहरी, संविधान रक्षक सरकार: मायावती 

Mon, 11 Mar 2019 03:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Mar 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
BSP supremo mayawati welcomes lok sabha elections in seven phases
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश में 17वीं लोकसभा के आम चुनाव की तिथियों और सात चरणों में मतदान कराने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव के बाद बनने वाली सरकार लोकतंत्र की प्रहरी, संविधान की रक्षक व सर्वसमाज के हितों की सोच रखने वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व है। जिसे उसकी पवित्र संवैधानिक मंशा के हिसाब से सर्वसमाज की पूरी भागीदारी सुनिश्चित करके मनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि देश के चुनाव में सर्व समाज के करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं व मेहनतकश लोगों की जबरदस्त भागीदारी होती है। जिसका पूरा-पूरा सम्मान करके मतदान को पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाया जाना बहुत जरूरी है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया साफ  व विश्वसनीय होनी चाहिए जिससे सत्ताधारी पार्टी, सत्ता का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नहीं कर पाए।
विज्ञापन


देश को पिछले चुनावों का अनुभव यही रहा है कि बीजेपी नये-नये प्रकार से चुनावी नियम-कानून व आचार संहिता को धता बताती रही है। यह न केवल अनुचित बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है। देश की आम जनता भारत निर्वाचन आयोग से उम्मीद रखती है कि वह संविधान की रक्षा व लोकतंत्र के व्यापक हित में इस बार चुनाव में ऐसी सख्ती जरूर करेगा कि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी अपने चुनावी हथकंडों का पिछले चुनावों की तरह इस बार इस्तेमाल न कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले पांच वर्षो के निरंकुश व अहंकारी शासनकाल के दौरान अब तक जो कुछ भी किया है वह ज़्यादातर मामलों में गरीब, जनविरोधी व धन्नासेठ समर्थक रहा है। साथ ही देश में अशांति, असंतोष व आक्रोश पैदा करने वाला भी रहा है। इसलिये चुनाव के बाद की नई सरकार ऐसी होना चाहिए जो लोकतंत्र की प्रहरी, संविधान की रक्षक व सर्वसमाज के हितों की सोच रखने वाली हो।  संकीर्ण व छद्म राष्ट्रवादी सोच वाली कतई न हो, तभी देश का सही भला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed