{"_id":"64bf9e8a2e88d09a950ef1a8","slug":"bsp-review-meeting-on-upcoming-madhya-pradesh-assembly-election-2023-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की समीक्षा बैठक: मायावती बोलीं, बैलेंस ऑफ पावर बनने पर ही सरकार में शामिल होने पर विचार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की समीक्षा बैठक: मायावती बोलीं, बैलेंस ऑफ पावर बनने पर ही सरकार में शामिल होने पर विचार करेंगे
Tue, 25 Jul 2023 03:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:52 PM IST
सार
बसपा प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और सरकार में शामिल होने की संभावना पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि चुनाव के बाद बैलेंस ऑफ पावर बनने पर ही सरकार में शामिल होने का विचार किया जा सकता है। वह दिल्ली में मध्य प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ले रही थीं।
विज्ञापन
मायावती इन दिनों लगातार उन राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लें रही हैं जहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान के बाद उन्होंने मंगलवार को मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फैमिली कोर्ट में आया अनूठा मामला: अपने लिए लिया तलाक, समाज को दिखाने के लिए रहेंगे साथ
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मठ व ईमानदार उम्मीदवारों का ही चयन किया जाए। कई राज्यों में शक्ति का संतुलन बनने के बावजूद जातिवादी तत्वों द्वारा साम, दाम, दंड, भेद के हथकंडे अपनाए जाते हैं। बसपा विधायकों को तोड़ लिया जाता है। इससे जनता के साथ विश्वासघात कर घोर स्वार्थी लोग सत्ता पर काबिज हो जाते हैं। इसलिए आगे इन विधानसभा चुनाव में बैलेंस ऑफ पावर बनने पर लोगों की चाहत के हिसाब से सरकार में शामिल होने पर विचार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - सपा करेगी 'इंडिया' की मेजबानी: नवंबर-दिसंबर में यूपी में जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता, मकसद एक संदेश देने का
मायावती ने कहा कि इन राज्यों में धार्मिक अल्पसंख्यकों व मुस्लिम समाज का भला तभी हो सकता है जब मजबूत व अहंकारी सरकार नहीं बल्कि गठबंधन की मजबूर सरकार होगी। इस समाज के लोगों पर अत्याचार की खबरें लगातार आती हैं। यह दुखद है। इसका समाधान तभी होगा जब सरकार में उनके हितैषी प्रतिनिधि होंगे। मायावती ने सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की भी मदद करने की अपील की।