फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP plans for UP assembly election 2017.

'ओपीनियन सर्वे' से जोश में बसपाई, निशाने पर अखिलेश सरकार

Sat, 19 Mar 2016 08:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Mar 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
BSP plans for UP assembly election 2017.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : getty images

यूपी के विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर आए ओपीनियन सर्वे में जनता के मूड को बसपा के पक्ष में दिखाए जाने को लेकर बसपाई जोश में आ गए हैं और यूपी में अगली सरकार बसपा की होने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने नई दिल्ली स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राज्यों में पार्टी के हालात पर वरिष्ठ पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने यूपी में फिर से बसपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई। बसपा कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यूपी की जनता ने पंचायत चुनाव में भी बसपा को नंबर एक पार्टी बनाया है और प्रदेश की कानून-व्यवस्‍था के मामले में भी वर्तमान सरकार फेल ही साबित हुई है, ऐसे में मायावती ने यूपी में बसपा की सरकार बनना तय माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है मोदी सरकार

BSP plans for UP assembly election 2017.
भाजपा पर बोला तगड़ा हमला - फोटो : getty images

बसपा सुप्रीमो ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला करते हुए कहा‌ कि केंद्र सरकार आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है और संकीर्ण व जातिवादी विचार धारा पर काम करते हुए गरीबी, बेरोजगारी व भुखमरी जैसे मुद्दे को पूरी तरह भूल बैठी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों का अधिकार छीनने वाली सरकार बनती जा रही है, जो कि आरक्षण को खत्म कर देने की मंशा रखती है।

बसपा ने मोदी सरकार को भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाला करार दिया और कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी आगे निकल सकती है। इस सरकार ने ललित मोदी, मध्य प्रदेश व्यापम घोटाले व विजय माल्या के 9000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड पर कार्रवाई न करके भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed