{"_id":"a900610da5cfcdf9d3f3f577d6483c4b","slug":"bsp-officers-face-protest-by-shoes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा अधिकारी को ही दिखा दिए चप्पल और जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा अधिकारी को ही दिखा दिए चप्पल और जूते
ब्यूरो/अमर उजाला, कुशीनगर।
Updated Sun, 30 Nov 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनपुरा विकास खंड के मंसाछापर स्थित बाल समाज लघु माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बसपा के विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने जा रहे जोनल कोआर्डिनेटर लालजी वर्मा सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करने वाले जावेद इकबाल को पडरौना विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान उन्हे जूते-चप्पल भी दिखाए गए।
इस घटना को लेकर जोनल कोआर्डिनेटर का कहना है कि विरोध करने वाले बसपा से निकाले जा चुके हैं और अपना गुस्सा दिखाने के लिए उन्होंने ऐसा किया।
कार्यक्रम स्थल के पूर्व चौराहे पर पहले से जुटे लोगों ने बसपा नेताओं का काफिला आते ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।