फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP may give chance to new face on Lucknow seat.

Loksabha Election: लखनऊ सीट पर बसपा के टिकट के पांच दावेदार, मोहनलालगंज में भी तीन टिकटार्थी कतार में

Mon, 18 Mar 2024 02:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Mar 2024 02:13 PM IST
सार

लखनऊ सीट पर बसपा किसी नए प्रत्याशी को मौका दे सकती है। पार्टी सुप्रीमो मायावती तक नामों का पैनल पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन
BSP may give chance to new face on Lucknow seat.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ एवं मोहनलालगंज संसदीय सीट पर भाजपा और सपा के प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक चुके हैं। पर, बसपा ने इन दोनों सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, प्रत्याशियों के चयन के लिए बसपा में अंदरखाने बैठकों का दौर चल रहा है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का दावा है कि लखनऊ सीट के लिए पांच, तो मोहनलालगंज के लिए तीन दावेदारों के नामों का पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के पास पहुंच चुका है। उनका यह भी कहना है कि तीन दिन के भीतर दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने खुद मार ली अपने पैरों पर कुल्हाड़ी, मुलायम को समर्थन देने के फैसले से नाराज हो गया था ये समाज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कांग्रेस का 84 वाला करिश्मा ... 24 में दोहरा पाएगी भाजपा?


भाजपा ने लखनऊ सीट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं मोहनलालगंज सीट पर शहरी आवास राज्यमंत्री कौशल किशोर को मैदान में उतारा है। सपा ने लखनऊ मध्य के विधायक रविदास मेहरोत्रा एवं मोहनलालगंज पर पूर्व मंत्री आरके चौधरी को उतारा है। आरके चौधरी 2019 में मोहनलालगंज से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 

वर्ष 2019 के चुनाव में किसको कितने मिले थे वोट
लखनऊ --  संसदीय सीट
राजनाथ सिंह -- भाजपा -- 6,33,026
पूनम शत्रुघ्न सिन्हा -- सपा -- 2,85,724
आचार्य प्रमोद कृष्णम  -- कांग्रेस -- 1,80,011

मोहनलालगंज -- संसदीय सीट
कौशल किशोर --  भाजपा -- 6,29,999
सीएल वर्मा  -- बसपा  -- 5,39,795
आरके चौधरी  -- कांग्रेस -- 60,069

लखनऊ सीट पर बसपा का हो सकता है नया चेहरा
पार्टी सुप्रीमो मायावती के पास लखनऊ एवं मोहनलालगंज संसदीय सीट के जिन दावेदारों के नामों का पैनल गया है, उसमें नए और पुराने चेहरे शामिल हैं। पार्टी स्तर पर मंथन चल रहा कि मैदान में नए चेहरे को उतारा जाए या पुराने को। हालांकि सूत्र बताते हैं कि लखनऊ सीट पर बसपा नए चेहरे को प्रत्याशी बना सकती है। मगर, मोहनलालगंज में वह पुराने चेहरे पर ही दांव लगाना चाहती है। वर्ष 2019 के चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन होने के कारण सपा ने लखनऊ सीट पर पूनम शत्रुघ्न सिन्हा को प्रत्याशी बनाया था।  

- मोहनलालगंज संसदीय सीट सपा एवं भाजपा के ही कब्जे में रही है। हर बार बसपा प्रत्याशियों ने बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ा, मगर सफलता हाथ नहीं लगी। वर्ष 1996 में भाजपा की पूर्णिमा वर्मा, 1999 में सपा की रीना चौधरी, 2004 में सपा के जय प्रकाश रावत, 2009 में सपा की सुशीला सरोज और वर्ष 2014 व वर्ष 2019 से भाजपा के कौशल किशोर सांसद चुने गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed