फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp leader wishes buddh purnima to nation

दलितों के सीने पर एससी व एसटी लिखने पर मोदी चुप क्यों, मायावती ने उठाए सवाल

Mon, 30 Apr 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Apr 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
bsp leader wishes buddh purnima to nation
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश के धार जिले में सिपाही भर्ती के दौरान अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के सीने पर ‘एससी व एसटी‘ अंकित करने को दुखद बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया है। कहा, यह घटना भाजपा में उभर रहे नए दलित प्रेम का अशोभनीय नमूना है।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों पर जातिवादी जुल्म-ज्यादती, अन्याय व शोषण की खबरें लगातार आती रहती हैं। लेकिन, यह ताजा घटना भाजपा के दलित प्रेम के पाखंड की पोल खोलती है।
विज्ञापन


भाजपा के लोग चुनाव के समय वोटों के स्वार्थ में दलित प्रेम का नाटक तो बहुत करते हैं लेकिन इनकी केंद्र व राज्य सरकारों का दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों के प्रति हीन, जातिवादी व द्वेषपूर्ण रवैये का परिणाम है कि इस वर्ग के लोग धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हो रहे हैं। ताजा उदाहरण गुजरात के ऊना दलित कांड के पीड़ित परिवारों का है, जिन्होंने सामूहिक तौर पर बौद्ध धर्म की दीक्षा ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दलितों के घर जानें ने नहीं होगा कोई बदलाव'

bsp leader wishes buddh purnima to nation

मायावती ने कहा, भाजपा के मंत्री व नेताओं ने वोटों के स्वार्थ व मीडिया में पब्लिसिटी के लिए कांग्रेस की तर्ज पर दलितों के घर जाने का नया फैशन शुरू किया है। इससे दलितों के जीवनस्तर में कोई बदलाव नहीं आने पर इनकी काफी किरकिरी हो रही है।

भाजपा को समझ लेना चाहिए कि दलित व पिछड़े वर्ग के लोग अपने हित व कल्याण के लिए जागरूक हैं। वे किसी के बहकावे में नहीं आने वाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed