फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp leader relative try to rape with colleague doctor

बसपा नेता के रिश्तेदार पर केस, साथी डॉक्टर पर डाल रहा था संबंध बनाने का दवाब

Tue, 02 Aug 2016 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Aug 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
bsp leader relative try to rape with colleague doctor
डेमो

बसपा नेता के टीएसएम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सोमेश बाजपेयी पर रेप की कोशिश और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सहकर्मी डॉक्टर ने सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि डॉ. सोमेश बाजपेयी खुद को बसपा नेता का भांजा बताते हुए उस पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। विरोध पर मारता-पीटता था। एसओ सुधीर कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि पीड़िता राजाजीपुरम में रहती है। सितंबर 2015 में उसने टीएसएम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में बतौर जूनियर डॉक्टर जॉइन किया था। दिसंबर 2015 में डॉ. सोमेश बाजपेयी भी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों एक ही विभाग में थे। डॉ. सोमेश खुद को बसपा नेता का भांजा बताता था। इसलिए अस्पताल में उससे सभी दबते थे। बकौल पीड़िता, चार-पांच दिन में ही उसे अहसास होने लगा कि डॉ. सोमेश की बाइक में लिफ्ट लेना गलत निर्णय था। उसने डॉ. सोमेश से किनारा करना शुरू कर दिया। 

मानसिक रूप से करता था प्रताड़ित

bsp leader relative try to rape with colleague doctor
डेमो

इस पर डॉ. सोमेश ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विभाग में जहां भी मौका मिलता, वह छेड़छाड़ शुरू कर देता। पीड़िता ने अस्पताल प्रशासन से लिखित शिकायत की लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। 

बीती एक मई और 30 जून को डॉ. सोमेश ने पीड़िता की काफी पिटाई की और संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने बताया कि बीती सात-आठ जुलाई को डॉ. सोमेश ने उससे रेप की कोशिश की। पीड़िता किसी तरह अस्पताल के कॉरिडोर में आई और चीख-पुकार मचाई।

पीड़िता ने डॉ. सोमेश पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया तो उसने सबके सामने ही मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता को बचाकर एंबुलेंस से घर भेजा। इसके बाद पीड़िता ने दहशत के चलते एक सप्ताह तक शिकायत नहीं की।

बीती 15 जुलाई को उसने पुलिस से संपर्क किया तो सीओ और एसओ ने अस्पताल जाकर छानबीन की लेकिन, एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी मंजिल सैनी से मुलाकात की। एसएसपी के आदेश पर रविवार को सरोजनीनगर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed