फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp leader mayawati attended review meeting ob bsp worker for Lok sabha election

मायावती की हुंकार, कहा- न तो कांग्रेस से डरी हूं और न ही भाजपा से हार मानूंगी

Sun, 11 Feb 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
bsp leader mayawati attended review meeting ob bsp worker for Lok sabha election
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने के लिए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने की मुहिम को तेज कर जनाधार बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि न तो वह कांग्रेस से डरीं और न ही भाजपा के हथकंडों से हार मानने वाली हैं।

विज्ञापन


मायावती शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक संबोधित कर रही थीं। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन की तैयारियों, काडर बैठकों के आयोजन के साथ-साथ सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों से आम लोगों के बीच सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन


मायावती ने जारी बयान में आरोप लगाया है कि प्रदेश में हिंसा, भय व आतंक का माहौल है। बीजेपी द्वारा बीजेपी का जंगलराज कायम हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी बेकाबू है जिससे भाजपा नेताओं को मुंह छिपाए घूमना पड़ रहा है। सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री को यूपी की चिंता नहीं सताती है, उनका ज्यादा समय विपक्ष को कोसने में बीत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष की आवाज दबा रहा केंद्र, युवाओं को पकौड़ा बेचने को कर रहा मजबूर
मायावती ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संसद में विपक्ष की आवाज दबाने के साथ-साथ संसद के बाहर भी तमाम हथकंडे अपनाकर अपनी कमियां छिपाने का प्रयास कर रही है। सरकार की नीतियां शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी मुहैया कराने के बजाय उन्हें चाय व पकौड़ा बेचने के लिए मजबूर करने वाली हैं।

भाजपा के खिलाफ बनने लगा माहौल

bsp leader mayawati attended review meeting ob bsp worker for Lok sabha election

मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनने लगा है। शहरी निकाय चुनाव में लोगों की नाराजगी साफ नजर आई है। यूपी की जनता गुजरात की तरह ही भाजपा के खिलाफ मन बनाए लगती है।  
 
मुकदमा वापसी की आलोचना
मायावती ने कहा कि भाजपा के लोग खुद को कानून से ऊपर मानकर अपने आपराधिक मुकदमों को वापस कराने की होड़ में लगे हैं। यह कानून के राज से खुला खिलवाड़ नहीं तो क्या है?

बसपा की सभी बूथ कमेटियां भंग, नए सिरे से होंगी गठित
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर प्रदेश की सभी बूथ कमेटियां भंग कर दी हैं। इनका नए सिरे से गठन किया जाएगा। इसके अलावा, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में पदाधिकारी बनाने का निर्देश भी दिया है। मायावती ने जोनल इंचार्जों,  मंडल पदाधिकारियों आदि की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिहाज से  रणनीति पर चर्चा कर काडर कैंप के जरिए नई बूथ कमेटियों का गठन करने का निर्देश दिया। बसपा अध्यक्ष ने कहा किजनवरी से मई तक रिव्यू का दौर चलेगा। इसके बाद, बूथ कमेटियों के  जरिए सर्वसमाज को जोड़ने का काम किया जाएगा।

जब तक हाथी न दिखे दबाए रखें ईवीएम का बटन

bsp leader mayawati attended review meeting ob bsp worker for Lok sabha election

मायावती ने पदाधिकारियों को बताया कि ईवीएम धांधली के खिलाफ बसपा कोर्ट गई और उसके प्रयास से ही ईवीएम में वीवीपैट लगाए गए। वीवीपैट से ईवीएम बटन दबाने के बाद एक स्लिप निकलती है जो सात सेकेंड तक दिखती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं को भी समझाएं कि वे ईवीएम बटन दबाने के बाद वीवीपैट से निकली स्लिप देखें और यदि हाथी की जगह कोई दूसरा निशान नजर आता है तो तब तक  मशीन दबाए रहें, जब तक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी मौके पर न आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed