फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP focus on muslim and dalits.

100 मुसलमानों के सहारे यूपी की जंग में उतरेगी बसपा

Mon, 22 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
BSP focus on muslim and dalits.

जब दूसरे दल अंबेडकर से लेकर रविदास तक के बहाने सूबे के दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं, बसपा ने मुस्लिम वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश तेज कर दी है।

विज्ञापन


पिछले तीन महीने के भीतर पार्टी ने कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी बदले हैं। इनमें कई पिछड़ों की जगह मुस्लिमों को मौका दिया गया है। बताया जा रहा है कि बसपा करीब 100 मुस्लिम प्रत्याशियों के साथ 2017 की जंग में उतरने की तैयारी कर रही है। बसपा की कोशिश दलित-मुस्लिम के सहारे विधानसभा चुनाव की वैतरणी पार करने की है।
विज्ञापन


बसपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी दावा करते हैं कि भाजपा, सपा और कांग्रेस लाख कोशिश कर ले, दलित पार्टी से छिटकने वाले नहीं हैं।

पार्टी की पूरी कोशिश सर्वसमाज में आधार बढ़ाने के साथ मुसलमानों को जोड़ने की है। मुसलमान सपा से खासा नाराज है। उससे किए वादे पूरे नहीं हुए हैं। वह समझ गया है कि उसे छला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो मुसलमान सपा की प्राथमिकता में ही नहीं

BSP focus on muslim and dalits.

जिला पंचायत अध्यक्ष और एमएलसी चुनाव में भी उसने देख लिया कि मुसलमान सपा की प्राथमिकता में नहीं है।

75 जिला पंचायत अध्यक्षों में सिर्फ 2 तो 36 एमएलसी में सिर्फ 4 मुसलमानों को ही मौका दिया। दूसरा, मुसलमान सपा से नाराज होने पर बसपा को स्वाभाविक पसंद मानता है।

अगर, उसे अपने वर्ग का प्रत्याशी भी मिल जाए, तो उसके जुड़ने की संभावना और बढ़ जाती है। इस समीकरण और 2017 में हर कीमत पर जीत को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने हाल में विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों का आकलन किया है।

कई जगह प्रभारी बदले गए हैं और जीत की संभावना वाले नए मुस्लिम प्रभारी बनाए गए हैं। रणनीति के तहत प्रभारियों में फेरबदल चल रहा है।

2012 में 85 सीटों पर‌ दिया गया था मौका

BSP focus on muslim and dalits.

बसपा नेता ने बताया कि पार्टी ने 2012 में 85 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। इस बार यह संख्या 100 पहुंच सकती है।

पिछली बार अन्य वर्गों के साथ मुस्लिम भी गुमराह हुए थे और काफी संख्या में सपा के साथ चले गए थे। इस बार उन्हें और ज्यादा मौका दिया जा रहा है, वे पूरी ताकत के साथ बसपा के साथ जुड़ रहे हैं।

अयोध्या और गौरा में बने मुस्लिम प्रभारी
बसपा सुप्रीमो की अनुमति के बाद हाल ही फैजाबाद जिले के अयोध्या में पिछड़ा वर्ग के जयकरन वर्मा के स्थान पर बज्मी सिद्दीकी और गोंडा के गौरा में प्रभात वर्मा के स्थान पर अब्दुल कलाम को प्रभारी बना दिया गया। प्रभात को-ऑर्डिनेटर रह चुके हैं।

बहराइच के सात विधानसभा क्षेत्रों में से तीन और सीतापुर के नौ में से तीन के मुस्लिम प्रभारी हैं। बलरामपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में दो और गोंडा में सात में चार मुस्लिम प्रभारी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed