फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP chief Mayawati speaks on laying the foundation stone of Ganga Express way.

यूपी: मायावती बोलीं- बसपा सरकार में सपा, कांग्रेस व भाजपा ने गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में लगाया था अड़ंगा

Sat, 18 Dec 2021 06:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Dec 2021 06:44 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा की सरकार में सपा, कांग्रेस व भाजपा ने गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में अड़ंगा लगाया था और अब चुनावी लाभ लेने के लिए भाजपा शिलान्यास कर जनता को छल रही है।

विज्ञापन
BSP chief Mayawati speaks on laying the foundation stone of Ganga Express way.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा चुनाव में लाभ लेने के लिए टुकड़े-टुकड़े में गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर रही है जो कि जनता के साथ छल है। जब बसपा सरकार विकास करवाना चाहती थी तो सपा, कांग्रेस व भाजपा ने इसमें अड़ंगा लगाया था।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बसपा सरकार नोएडा से बलिया तक 8-लेन के गंगा एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली को पूर्वांचल से सीधे जोड़कर बाढ़ के साथ-साथ क्षेत्र की गरीबी, पलायन व बेरोजगारी आदि की समस्या को दूर करने का प्रयास कर रही थी लेकिन तब कांग्रेस, भाजपा व सपा इन सभी ने इसमें अड़ंगा लगाया व विरोध भी किया।
विज्ञापन


इसके बाद यूपी में सपा व और अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार के भी 5 वर्ष अर्थात् कुल 10 वर्ष बीतने के बाद अब विधानसभा आम चुनाव के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे को टुकड़ों में बांटकर इसका शिलान्यास किया गया है। ऐसी स्वार्थी राजनीति से जनता को कब तक छला जाएगा? चुनाव में जन सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा बैंकों के निजीकरण की समर्थक नहीं
मायावती बैंकों के निजीकरण पर कहा कि हम इसके समर्थक नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बसपा गरीब मेहनतकश जनता का दुख-दर्द समझती है इसीलिए पूंजीपतियों के धन में विकास के बजाय देश की पूंजी में विकास चाहती है ताकि आमजन व देश का भला हो सके। इसी क्रम में सरकारी बैंकों के निजीकरण की समर्थक नहीं, जबकि भाजपा जल्दबाजी करके निजीकरण में ही व्यस्त है जो कि अति दुखद है।


बैंकों के निजीकरण के विरुद्ध 9 लाख बैंक कर्मचारियों द्वारा अपना वेतन कटवा कर भी 16-17 दिसम्बर को की गई दो दिन की देशव्यापी हड़ताल, किसानों के आन्दोलन की तरह, जुझारू व प्रेरणादायी है। सभी को अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने अपील की है कि सरकार बैंकों के निजीकरण पर पुनर्विचार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed