यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- प्री पोल सर्वे भ्रामक और शरारतपूर्ण, इनमें कोई सच्चाई नहीं
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी चुनाव को लेकर दिखाए गए प्री पोल सर्वे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से भ्रामक व शरारतपूर्ण हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे प्री पोल सर्वे पूरी तरह भ्रामक और शरारतपूर्ण हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बसपा के कार्यकर्ता इन बातों को अच्छी तरह समझते हैं इसलिए इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
मायावती शनिवार को मीडिया को संबोधित कर रही थीं जिसमें उन्होंने टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे प्री पोल सर्वे को पूरी तरह खारिज कर दिया। बता दें कि इन सर्वे में दिखाया जा रहा है कि 2022 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा जबकि बसपा को बेहद कम सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।
मायावती ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे बसपा विरोधी ताकतें हमारे खिलाफ इस तरह भ्रामक और जहरीला प्रचार और तेज कर देंगी। जैसा कि हर चुनाव में होता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। इसलिए उसका ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें की जा रही है।
Dalits, tribals, backwards, Muslims, other religious minorities &even upper castes, especially Brahmins, are swiftly connecting to BSP after being disheartened by the spiteful & partisan attitude of BJP. This has not only made BJP but also SP, Congress & others, furious: Mayawati
— ANI UP (@ANINewsUP) September 4, 2021
As the UP Assembly elections will get closer, anti-BSP forces' conspiracy will get lowly, vitriolic and full of mischievous news. Just like it is seen here before every election: BSP chief Mayawati, in Lucknow pic.twitter.com/bJ4gyKVCaU
— ANI UP (@ANINewsUP) September 4, 2021
जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा राज में दलित, मुसलमान, पिछड़े व ब्राह्मण समाज के लोग सभी परेशान हैं और भाजपा की सरकार से छुटकारा चाहते हैं। बसपा द्वारा प्रदेश भर में किए जा रहे प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसके पहले चरण का समापन 7 सितंबर को होगा। इसके बाद अगले चरण की योजना बनाई जाएगी।