{"_id":"58b2e92f4f1c1bbe56830acd","slug":"bsp-chief-mayawati-press-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम अखिलेश पर मायावती का पलटवार, कहा- भाजपा के इशारे पर काम कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम अखिलेश पर मायावती का पलटवार, कहा- भाजपा के इशारे पर काम कर रहे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 26 Feb 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफेंस कर सपा व भाजपा पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव भाजपा के इशारे पर अफवाहें फैला रहे हैं। इन चुनावों में सपा व भाजपा मिलकर काम कर रहे हैं।
मायावती ने कहा कि सपा सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ अपराध बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जैसे जनता ने पहले चार चरणों में सोच-समझकर बसपा के पक्ष में वोट किया आगे भी समझदारी से करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम अखिलेश पर हमलावर होते हुए कहा कि जनता अखिलेश यादव की बातों को गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने सपा सरकार को पूरी तरह नाकाम बताया।