{"_id":"59c2a7294f1c1bdd148b4855","slug":"bsp-chief-mayawati-on-white-paper-of-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वेत-पत्र जारी कर कमियां छिपाने का काम कर रहे योगी : मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्वेत-पत्र जारी कर कमियां छिपाने का काम कर रहे योगी : मायावती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर श्वेतपत्र जारी कर सरकार की कमियां छिपाने का आरोप लगाया है। मायावती ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि योगी ने छह माह का कार्यकाल पूरा होने पर श्वेत पत्र जारी कर पिछली सरकारों को घेरने की आंड़ में, अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा करना इनकी छोटी सोच व सस्ती लोकप्रियता का द्योतक है। मायावती ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की कमियां गिनाने के बजाय अपनी सरकार की कमियों को लेकर मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी करते तो बेहतर होता। वास्तव में योगी ने उल्टी गंगा बहाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
मायावती ने कह है कि अपनी सरकार के कारनामों को उपलब्धि बताना योगी की मजबूरी थी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी यही करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास तो जनता को छलने का एक बहाना है। वरना, अब तक प्रदेश की सड़कें गड्ढा-मुक्त हो गई होतीं, बिजली का बुरा हाल नहीं होता, अस्पतालों में बड़ी संख्या में गरीबों के मासूम बच्चे दम नहीं तोड़ते और ना ही किसानों को बुरी तरीके से छला जा रहा होता।
विज्ञापन