{"_id":"5eb1122c786a6779d80cd452","slug":"bsp-chief-mayawati-offers-to-give-ticket-price-of-migrant-workers-for-returning-back-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर केंद्र और यूपी सरकार सक्षम नहीं है तो हम देंगे प्रवासी मजदूरों का रेल किराया: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर केंद्र और यूपी सरकार सक्षम नहीं है तो हम देंगे प्रवासी मजदूरों का रेल किराया: मायावती
Tue, 05 May 2020 12:53 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 05 May 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण देश के अन्य हिस्सों में फंसे उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों की वापसी के बीच उनके टिकट के पैसे पर सियासत तेज हो गई है। अब बसपा प्रमुख मायावती भी इसमें कूद पड़ी हैं।
विज्ञापन
मायावती ने प्रवासी कामगारों के रेल टिकट का खर्च उठाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि यह अति दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र व राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों को ट्रेनों व बसों आदि से भेजने के लिए उनसे किराया भी वसूल रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि वे प्रवासी मजदूरों का किराया देने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने लिखा कि अगर सरकारें प्रवासी मजदूरों का किराया देने में आनाकानी करती हैं, तो बसपा अपने सामर्थ्यवान लोगों से मदद लेकर प्रवासियों को घर भेजने की व्यवस्था में योगदान करेगी।
विज्ञापन
2. ऐसी स्थिति में बी.एस.पी. का यह भी कहना है यदि सरकारें प्रवासी मजदूरों का किराया देने में आनाकानी करती है तो फिर बी.एस.पी., अपने सामर्थवान लोगों से मदद लेकर, उनके भेजने की व्यवस्था करने में अपना थोड़ा योगदान जरूर करेगी। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) May 5, 2020