{"_id":"5eca255a8ebc3e906700bca6","slug":"bsp-chief-mayawati-live-accuses-bjp-and-congress-for-current-situation-of-migrant-labours-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की दुर्दशा के लिए भाजपा की केंद्र सरकार व कांग्रेस दोनों जिम्मेदार: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों की दुर्दशा के लिए भाजपा की केंद्र सरकार व कांग्रेस दोनों जिम्मेदार: मायावती
Sun, 24 May 2020 01:30 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 24 May 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा के लिए भाजपा की केंद्र सरकार व कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के मुद्दे पर दोनों ही पार्टियां घिनौनी राजनीति कर रही हैं। वह रविवार को मीडिया को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व कांग्रेस ने मजदूरों की लगातार अनदेखी की है जिसके कारण उन्हें रोजगार के लिए अलग-अलग शहरों में जाना पड़ा और अब लॉकडाउन के कारण वो भूखे-प्यासे सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। अभी तक जहां मजदूर काम कर रहे थे उनसे काम ज्यादा लिया जाता था और वेतन कम दिया जाता था। उन्होंने कहा कि बसपा ने हमेशा ही मजदूरों के भले के लिए काम किया। हम उन्हें बेरोजगारी भत्ता नहीं रोजगार देते थे।