BSF भर्ती का पर्चा लीक, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने बीएसएफ की हेड रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी व्हाट्सएप और ई-मेल से अभ्यर्थियों को जवाब भेज रहे थे।
परीक्षा बरेली में हो रही थी और इसके जवाब लखनऊ से भेजे जा रहे थे। लखनऊ एसटीएफ ने इस मामले में वाराणसी के सुनील मिश्रा और जौनपुर के हरिओम शरण भारती को गिरफ्तार किया है।
दोनों भर्ती परीक्षाओं के पर्चे आउट कराने वाले बेदीलाल गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पर्चा लीक होने के बाद बीएसएफ परीक्षा निरस्त होने की संभावना जताई जा रही है।
एसटीएफ को पहले से ही थी जानकारी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बेदीलाल गिरोह रविवार को होने वाली बीएसएफ, एसबीआई और पंजाब बीटीसी भर्ती की परीक्षा में से दो परीक्षाओं के पर्चे लीक करने की कोशिश में हैं।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने इसकी सूचना एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक व आईजी सुजीत पांडेय को दी। इसके बाद बीएसएफ के अफसरों से संपर्क कर दोनों आरोपियों के पास से बरामद सवालों को भेज दिया गया।
एसटीएफ अफसरों के मुताबिक पर्चा लीक होने की जानकारी पर बीएसएफ के लखनऊ कार्यालय के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया है और बरेली से बीएसएफ के सहायक सेनानायक लखनऊ के लिए रवाना हो चुके थे।
एसटीएफ के अनुसार इस गिरफ्तारी व पर्चा आउट कराने की कोशिश का मुकदमा बीएसएफ अधिकारियों की ओर से दर्ज कराया जाना है। मोहनलालगंज कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज कराने की कवायद चल रही थी।
183 सवालों के जवाब भेजे
एसएसपी अमित पाठक के अनुसार एसटीएफ ने बीएसएफ अफसरों को दोनों आरोपियों के पास से मिले 183 सवालों में से 80 भेजे गए। इनमें से 36 सवालों के जवाब सही पाए गए। बाद में एसटीएफ ने बाकी के 103 सवाल भी बीएसएफ को भेजे हैं। इसका मिलान किया जा रहा है।
बलिया से मिले थे पेपर के आंसर
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों को पेपर के अल बलिया के रौशन सिंह नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप से भेजे थे। एसटीएफ अफसरों के अनुसार रौशन भी बेदीलाल गिरोह का सदस्य है।
तीन से पांच लाख में डील
एसटीएफ के अनुसार पर्चा आउट कराने की डील तीन से पांच लाख रुपये में हुई थी। हालांकि एसटीएफ को अभी यह पता नहीं चल सका है कि गिरोह ने कितने अभ्यर्थियों से संपर्क कर उन्हें पर्चा हल कराने का आश्वासन दिया है।
देश में 15 जगहों पर आयोजित हुई परीक्षा