फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bsc student hanged in the room of hostel

बीएससी की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

Thu, 28 Mar 2019 01:42 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Thu, 28 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bsc student hanged in the room of hostel
Suicide
गुडंबा थानाक्षेत्र में कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंकिता श्रीवास्तव (20) ने मां से फोन पर बात करने के बाद बुधवार सुबह फांसी लगा ली। उसका शव हॉस्टल की छठी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 616 में पंखे से लटकता मिला।
विज्ञापन


उसकी रूम पार्टनर ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने हॉस्टल के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और फोरेंसिक टीम को बुलाया। इस बीच अंकिता की बहन भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बकौल पुलिस, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवारीजन भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा रवींद्र नाथ राय के मुताबिक, महराजगंज के नौतनवा निवासी राजेश श्रीवास्तव की बेटी अंकिता बीएससी (बायोटेक) द्वितीय वर्ष की छात्रा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी यूनिवर्सिटी में उसकी बड़ी बहन अर्पिता भी पढ़ती है। फरवरी में इंटर्नशिप शुरू हुई तो वह हॉस्टल छोड़कर पीजी में रहने लगी। रूम पार्टनर अंकिता सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे दोनों लोगों ने चाय-नाश्ता किया था।

थोड़ी देर बाद अंकिता श्रीवास्तव कमरे में चली गई। कुछ देर बाद अंकिता सिंह भी कमरे में जाने लगी तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बावजूद दरवाजा न खुलने पर उसने रोशनदान से झांका तो अंकिता श्रीवास्तव फांसी लगा चुकी थी।

इसकी सूचना उसने वॉर्डन व अन्य कर्मचारियों को दी। स्टाफ की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव नीचे उतारा। इस बीच अंकिता श्रीवास्तव की बड़ी बहन अर्पिता भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अंकिता को इंटीग्रल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ाई के डिप्रेशन में की खुदकुशी
पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बताया कि वह पढ़ाई को लेकर संवेदनशील थी। हाल ही में उसका परीक्षा परिणाम भी आया था। जिसमें उसके 83 प्रतिशत नंबर थे। वह अपने नंबरों से खुश नहीं थी। इसे लेकर वह डिप्रेशन में थी। इधर दो-तीन दिन से वह काफी परेशान थी। मंगलवार को अंकिता ने अर्पिता से मोबाइल पर बात की। इसके बाद अर्पिता ने हॉस्टल में जाकर उसे काफी समझाया भी था।

खुदकुशी से पहले मां से की थी बात
क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, कमरे की तलाशी में छात्रा का मोबाइल मिला। अंतिम कॉल अंकिता ने मां को की थी। अर्पिता ने बताया कि अंकिता ने सुबह मां से बात की थी। उसने कहा कि मम्मी कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं खुदकुशी कर लूंगी। इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। अर्पिता के मुताबिक, मां ने कई बार कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। इस पर उन्होंने उसे हॉस्टल भेजा था।


पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे परिवारीजन
पुलिस के मुताबिक, परिवारीजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। इसके लिए वह पुलिस पर दबाव बना रहे थे। काफी समझाने के बाद देर शाम परिवारीजन तैयार हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed