{"_id":"62840740fbdca111813789f4","slug":"bsc-msc-ag-exam-in-lucknow-university-lucknow-news-lko631055498","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी-एमएससी एजी की परीक्षाएं अब जून में होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी-एमएससी एजी की परीक्षाएं अब जून में होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सहयुक्त कॉलेजों की बीएससी-एमएससी एजी की पहले सेमेस्टर की परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। पूर्व में इनकी परीक्षाएं 18 मई से शुरू हो रहीं स्नातक अंतिम वर्ष की (वार्षिक)परीक्षाओं के साथ प्रस्तावित थीं, लेकिन अब इनकी परीक्षाएं छह जून से निर्धारित की गई हैं।
विश्वविद्यालय से सहयुक्त कॉलेजों की बीएससी एजी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 से 27 मई तक और एमएससी एजी की 20 से 25 मई तक पूर्व में प्रस्तावित की गई थीं। लेकिन, इससे संबंधित आवश्यक तैयारियां समय से पूरी न होने के कारण अब इनका कार्यक्रम संशोधित कर दिया गया है। विवि प्रशासन द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी एजी ऑनर्स पहले सेमेस्टर (ओल्ड) के छूटे छात्रों व बैक पेपर की परीक्षाएं छह से 14 जून के बीच दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
वहीं, बीएससी एजी पहले सेमेस्टर (एनईपी) नियमित की परीक्षाएं छह से 17 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं एमएससी एजी हॉर्टीकल्चर पहले सेमेस्टर, एमएससी एजी एग्रीकल्चर एक्सटेंशन पहले सेमेस्टर, एमएससी एजी एग्रोनॉमी पहले सेमेस्टर, एमएससी एजी स्वायल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमेस्ट्री पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं छह से 10 जून तक आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में एमएससी एजी एंटोमोलॉजी व जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी छह से 10 जून तक होंगी। दूसरी तरफ बीए, बीएससी, बीकॉम फाइनल ईयर ओल्ड कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार 18 मई से दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं मुख्य कैंपस स्थित केंद्र पर आयोजित की जाएंगी।