{"_id":"6a23493c0e13b948ee05f1a9","slug":"bsc-and-msc-nursing-entrance-exam-today-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1770173-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीएससी और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीएससी और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से बीएससी और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। करीब 14 हजार सीटों के लिए प्रदेश के 20 जिलों में कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट) होगी। 307 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 148268 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
राजधानी में 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26161 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। सुबह 11 से दोपहर 1 बजकर 20 बजे तक परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी परिसर में अत्याधुनिक कमांड सेंटर स्थापित किया गया है। कमांड सेंटर से परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित निगरानी प्रणाली के माध्यम से अभ्यर्थियों और परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों पर नजर रखी जाएगी। सीनेट संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 9889383779 और 9889383797 पर ले सकते हैं।
एसटीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसी सतर्क
परीक्षा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएस) और खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन जिलों में होगी प्रवेश परीक्षा
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बांदा, बरेली, बस्ती, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, वाराणसी व गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।