फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSc Agriculture will be taught For first time in LU application started for admission in graduation

Lucknow University: लविवि में पहली बार बीएससी एग्रीकल्चर की होगी पढ़ाई, स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Thu, 29 May 2025 02:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 May 2025 02:53 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में पहली बार बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई होगी। यहां चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस वर्ष 120 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए सालाना फीस एक लाख आठ हजार रुपये होगी।

विज्ञापन
BSc Agriculture will be taught For first time in LU application started for admission in graduation
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 से पहली बार बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई शुरू होगी। इसमें प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी लविवि की वेबसाइट पर चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। कोर्स में दाखिले के लिए सीटों की संख्या 120 तय की गई है।

विज्ञापन


कृषि संकाय की अध्यक्ष प्रो. गौरी सक्सेना बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से तय मानकों और दिशा निर्देशों पर विवि में पहली बार कृषि संकाय की स्थापना की गई है। इसी क्रम में यहां चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम बीएससी एग्रीकल्चर शुरू हो रहा है। जब तक संकाय संचालन के लिए विधिवत जमीन की व्यवस्था नहीं हो जाती है, तब तक मुख्य परिसर में पाठ्यक्रम की कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: सीएम योगी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, बोले- मोदी सरकार में किसान सरकार के एजेंडे में आए
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्यक्रम को आईसीएआर से अनुमोदित छह डीन की कमेटी के सुझावों पर डिजाइन किया गया है। वर्तमान में लविवि से संबद्ध जिलों में 23 कृषि महाविद्यालय संचालित हैं। इसमें 16 कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक दोनों की पढ़ाई होती है, जबकि सात महाविद्यालयों में सिर्फ स्नातक कोर्स संचालित है।

सरोजनीनगर में बनेगा परिसर

लविवि का तीसरा परिसर कृषि संकाय के रूप में सरोजनीनगर के पिपरसंड इलाके में बनना प्रस्तावित है। इसके लिए सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। हालांकि, यह अभी पूरी तरह से विश्वविद्यालय के कब्जे में नहीं है। स्वामित्व मिलते ही इसमें निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। प्रो. गौरी सक्सेना ने बताया कि लविवि में शुरू किए जा रहे बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स का शुल्क 54005 रुपये प्रति सेमेस्टर होगा, जो कि एक वर्ष में एक लाख आठ हजार 10 रुपये होगा। यह पाठ्यक्रम चार वर्ष का होगा।

संकाय में होगी आठ विभागों की स्थापना

प्रो. गौरी के मुताबिक, कृषि संकाय के अंतर्गत आठ विभागों की स्थापना की जानी है। इसमें कृषि विज्ञान विभाग, आनुवंशिकी और पौध प्रजनन विभाग, बागवानी एवं सब्जी विज्ञान विभाग, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग, फसल शरीर क्रिया विज्ञान एवं जैव रसायन विभाग, पादप रोग विज्ञान एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग, कीट विज्ञान एवं बीज प्रौद्योगिकी विभाग व कृषि अर्थशास्त्र एवं विस्तार विभाग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed