फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSA-Principal controversy: Yogi government minister comes out in support of teacher, find out the truth behin

बीएसए-प्रिंसिपल विवाद: योगी सरकार के मंत्री आए शिक्षक के समर्थन में, जानिए बीएसए के निलंबन की सच्चाई

Sat, 27 Sep 2025 08:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Sep 2025 08:45 AM IST
सार

BSA-Principal controversy:सीतापुर के चर्चित बीएसए-प्रिंसिपल विवाद के बीच योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल प्रिंसिपल के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
BSA-Principal controversy: Yogi government minister comes out in support of teacher, find out the truth behin
बीएसए अखिलेश सिंह व शिक्षिका अवंतिका गुप्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्राथमिक विद्यालय नदवा मामले में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल का पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सीतापुर का शिक्षक प्रकरण बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक को इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने अपना आपा खो दिया। मात्र 20 सेकेंड की वीडियो क्लिप के आधार पर शिक्षक को एकतरफा दोषी ठहरा देना उचित नहीं है। बीएसए ऑफिस में प्रवेश करने से लेकर अंत तक की सारी सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर ही जो भी दोषी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से वार्ता की बात भी लिखी है। घटना की निष्पक्ष जांच की बात कही है।
विज्ञापन


महानिदेशक से मिलेंगे शिक्षक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने बीएसए की पीटने वाले शिक्षक के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर ज्ञापन दिया।कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो को सुनकर लगता है कि शिक्षक को बीएसए की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। महानिदेशक से मिलकर बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षक को पीटने वालों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर

जागरूक नागरिक फाउंडेशन ने निलंबित शिक्षक की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी व इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बीएसए लगातार शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा का उत्पीड़न कर रहे थे।

कार्यालय में आरोपी शिक्षक को बीएसए के साथ आठ से 10 लोगों ने काफी मारा पीटा। इससे शिक्षक को काफी चोटें आईं हैं। शिक्षक का परिवार डरा सहमा हुआ है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। कार्यालय में शिक्षक को पीटने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए।

बीएसए के निलंबन की खबरों पर खंडन

BSA-Principal controversy: Yogi government minister comes out in support of teacher, find out the truth behin
बीएसए अखिलेश सिंह - फोटो : amar ujala
बीती रात से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि बीएसए का निलंबन हो गया है। देर रात बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ट्वीट करके इस बात को साफ किया गया कि इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed