{"_id":"5c514da8bdec227363550bed","slug":"bsa-new-rules-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूलों में बच्चे भी दस्तख्त से लगाएंगे हाजिरी, भोजन में गड़बड़ी रोकने के लिए बीएसए ने उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूलों में बच्चे भी दस्तख्त से लगाएंगे हाजिरी, भोजन में गड़बड़ी रोकने के लिए बीएसए ने उठाया कदम
Wed, 30 Jan 2019 12:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पहली दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे भी स्कूल के उपस्थिति रजिस्टर में दस्तखत कर हाजिरी लगाएंगे। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ दस्तखत करना सिखाया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी रोकने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है।
बांदा जिले के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन करने वाले बच्चों से रजिस्टर में दस्तखत कराए जाते हैं। बांदा में प्रयोग सफल होने के बाद सरकार ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने के आदेश दिए हैं।
परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों से उपस्थिति रजिस्टर में दस्तखत कराए जाएंगे।
दस्तखत करने में असमर्थ पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को हस्ताक्षर करना सिखाया जाएगा। फिर भी यदि वे नहीं सीख सके तो हिन्दी या अंग्रेजी वर्णमाला के किसी अक्षर को सिखाकर उसी अक्षर को लिखवाकर उनका दस्तखत माना जाएगा।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने स्कूल में अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के नाम के आगे उसी दिन लाल स्याही से अनुपस्थित मार्क करने के भी निर्देश दिए हैं।