फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brother-in-law was involved in the murder conspiracy, arrested

Lucknow News: हत्या की साजिश में शामिल था देवर, गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law was involved in the murder conspiracy, arrested
हत्या की साजिश में शामिल था देवर, गिरफ्तार
लखनऊ। मोहनलालगंज में मोहिद्दीनपुर निवासी सविता की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके देवर अजय रावत को गिरफ्तार किया है। छानबीन में सामने आया है कि अजय हत्या की साजिश में शामिल था। घटना वाले दिन अजय अपने भाई संजय रावत के साथ सुनीता को लेकर तांत्रिक के पास गया था। साजिश के तहत रास्ते में उसने बाइक से भाई और भाभी को उतार दिया था। इसके बाद संजय ने सुनीता की हत्या कर दी थी। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक सगे भाइयों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में साजिश की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी अजय ने पूछताछ में वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस को उसकी संलिप्तता के साक्ष्य भी मिले हैं। शुक्रवार को पुलिस ने अजय को उदवत खेड़ा रोड तिराहे से दबोच लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पांच मई को सविता की हत्या की गई थी। संजय ने ईंट से सिर कूंचने के बाद साड़ी से गला कसकर पत्नी की हत्या की थी। पड़ताल के दौरान आरोपी को पुलिस ने सात मई को आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में संजय ने बताया था कि वह एक रिश्तेदार युवती से प्रेम करता है, जिससे शादी करना चाहता है। सविता इसमें रोड़ा बन रही थी, जिसके कारण उसकी हत्या की थी। पुलिस आरोपी के रिश्तेदार युवती और एक तांत्रिक की भूमिका के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed