फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brother-in-law arrested for shooting his wifes brother.

Lucknow News: साले को गोली मारने का आरोपी बहनोई गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 03:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law arrested for shooting his wifes brother.
लखनऊ। पतौरा मोड़ पर साले इमरान अली को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने उसके बहनोई निसार अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 0.32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की।
विज्ञापन

एसीपी शकील अहमद के अनुसार, निसार ने पूछताछ में बताया कि उसने वर्ष 2024 में इमरान को रुपये दिए थे। वह कई दिनों से रुपये वापस मांग रहा था। बुधवार रात नशे में दोनों के बीच कहासुनी हुई। गाली-गलौज और मारपीट के बाद निसार ने पिस्तौल से इमरान पर फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी थी। निसार ने पिस्टल एक कबाड़ कार में फेंक दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को निसार की निशानदेही पर पिस्टल बरामद की। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज हुई है। शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed