फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brother beaten up in religion change issue.

धर्म परिवर्तन मामले में बवाल, मारपीट

Tue, 09 Sep 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Tue, 09 Sep 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
brother beaten up in religion change issue.

अपहरण कर लड़की का धर्म परिवर्तन कराए जाने के मामले को लेकर सोमवार को दीवानी कचहरी में पुलिस के सामने जमकर बवाल और मारपीट हुई। पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में बयान देने आई लड़की से जब उसके भाई ने मिलने का प्रयास किया तो लड़के पक्ष ने उसे पीट दिया।

विज्ञापन


बीचबचाव करने पहुंचे वकील से अभद्रता के बाद भड़के वकीलों ने लड़के पक्ष के लोगों को कचहरी परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें तीन लोग घायल हो गए।

इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मारपीट के मामले में पुलिस ने लड़की के भाई समेत दो लोगों को नामजद करते हुए आठ-दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उधर, लड़की के भाई का आरोप है कि पहले आरोपी पक्ष ने उसकी बहन का धर्म परिवर्तन कराकर अपहरण कर लिया और बाद में उससे निकाह कर लिया।

जवाब में वकीलों ने लड़के पक्ष को पीटा

brother beaten up in religion change issue.

सलोन कस्बे की एक युवती का 26 जून 2014 को अपहरण कर लिया गया था, जिसमें लड़की के भाई की तहरीर पर मो. रजा खान नूरी शहर काजी कानपुर, शमीम अहमद जायसी इमाम बड़ा घोसियाना रायबरेली, रईश अहमद निवासी जगतपुर, पीर मोहम्मद निवासी प्रगतिपुरम, महताब अहमद और उसके पिता जमील अहमद निवासी सलोन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

मामले में आरोपी पक्ष ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर पीड़िता को सीजेएम कोर्ट में हाजिर होने के बाद उसका बयान और मेडिकल होना था। सलोन पुलिस लड़की को बयान कराने के लिए सोमवार को दीवानी कचहरी लाई थी।

इसी दौरान लड़की के भाई नागार्जुन गुप्ता ने अपनी बहन से मिलना चाहा तो लड़के पक्ष ने उसे मना कर दिया। इस पर कहासुनी के साथ हाथापाई होने लगी। इसी दौरान बचाने आए एक वकील से लड़के पक्ष के लोगों ने अभद्रता कर दी।

इससे अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा व उन्होंने लड़के पक्ष के लोगों को कचहरी परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट में फिरोज अहमद, अल्ताफ अहमद, महताब अहमद (जिसके साथ निकाह हुआ) को चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा, प्रेम प्रसंग का है मामला

brother beaten up in religion change issue.

मौके पर पहुंचे एएसपी राममूर्ति यादव, एडीएम प्रशासन सुभाषचंद्र चौधरी, सीओ सदर सत्यपाल सिंह ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी सिंह के सहयोग से मामले को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।

लड़की के भाई का आरोप है कि उसकी बहन का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, जिसका सर्टिफिकेट कानपुर से जारी हुआ है। इसके बाद उसका अपहरण करके बहन का जबरन निकाह महताब अहमद के साथ करा दिया गया।

सदर कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि महताब के पिता जमील अहमद की तहरीर पर लड़की के भाई एवं पूर्व सभासद नागार्जुन गुप्ता, रिंकू को नामजद करते हुए आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है।

इस पूरी घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति यादव का कहना है कि लड़की और लड़के के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिस पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की बात गलत है। मारपीट करने के मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed