फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brother and sister cheated of Rs 78.60 lakh in the name of land

Lucknow News: जमीन के नाम पर भाई-बहन से 78.60 लाख ठगे

Sat, 09 Aug 2025 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister cheated of Rs 78.60 lakh in the name of land
लखनऊ। चौक में पुरानी सब्जी मंडी निवासी मानवेंद्र राज रस्तोगी ने तीन लोगों पर जमीन के नाम पर उनसे व उनकी बहन से 78.60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

मानवेंद्र के मुताबिक बीते वर्ष जमीन के सिलसिले में उनकी व बहन प्रतिष्ठा की राहुल सिंह से मुलाकात हुई। उसने 83.60 लाख की एक जमीन दिखाई। राहुल ने कहा कि इसके मालिक नोएडा सेक्टर 62 निवासी सुभाष गुप्ता हैं। इसके बाद उनकी मुलाकात सुभाष से कराई।
विज्ञापन


30 अक्तूबर 2024 को सुभाष ने 78.60 लाख रुपये लेकर मानवेंद्र और प्रतिष्ठा के पक्ष में जमीन का विक्रय अनुबंध कर दिया। गवाह नायफ नफीस अहमद बने। मानवेंद्र का आरोप है कि बाद में पता चला कि जिस जमीन का उन्हें विक्रय अनुबंध किया गया, वह सुभाष की नहीं थी। इसके अलावा उन्होंने जिस खाते में रकम ट्रांसफर की, उसे सुभाष ने तीन अक्तूबर 2024 को ही खुलवाया था। आरोप है कि अनुबंध के समय सुभाष ने फर्जी आधार और पैन कार्ड लगाया था। पीड़ित ने डीसीपी से शिकायत की। उनके आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने सुभाष, राहुल और नायफ नफीस पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed